March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

गुंज्याल व नेगी का निर्विरोध चुनाव रिवर्स पलायन की सुखद मिसाल:सीएम धामी

देहरादून। उत्तराखंड कैडर की सेवानिवृत आइपीएस विमला गुंज्याल और सेना से रिटायर ट यशपाल नेगी को अपने गांव में निर्विरोध प्रधान चुने जाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “रिवर्स पलायन” का प्रेरणात्मक और सुखद उदाहरण करार दिया है।

मुख्यमंत्री धामी ने रिटायर्ड – आईजी बिमला गुंज्याल के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की गुंजी ग्राम र पंचायत तथा रिटायर्ड कर्नलमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- दोनों पंचायतें मॉडल ग्राम के रूप में उभरेंगीयशपाल सिंह नेगी को जनपद पौड़ी की बिरगण ग्राम पंचायत के निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित होने पर बधाई देते कहा कि, इन दोनों सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों का ग्राम प्रधान चुना जाना पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती देगा और उनके अनुभव से ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि गुंजी और बिरगण ग्राम पंचायतें मॉडल ग्राम

के रूप में उभरेंगी। इस प्रकार के उदाहरण दर्शाते हैं कि रिटायरमेंट के बाद भी व्यक्ति अपने अनुभव और सेवा भावना से गांव की प्रगति में अहम भूमिका निभा सकता है। राज्य सरकार ऐसे सभी प्रयासों को पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण आजीविका, कृषि, बागवानी और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सतत कार्य कर रही है ताकि गांव आत्मनिर्भर बनें और रिवर्स पलायन की यह परंपरा मजबूत हो सके।