काशीपुर। घर के अंदर करीब एक सप्ताह से अकेले रह रहे व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। मोहल्ला अल्लीखां निवासी रहमत अली ऊर्जा निगम से सेवानिवृत हैं। करीब एक सप्ताह पहले परिवार के सदस्य सीतापुर गए थे। घर में उनका 42 वर्षीय पुत्र यूसुफ अकेला था। युसूफ की पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री के साथ मायके में थी। रविवार की दोपहर पड़ोसियों से पुलिस को सूचना मिली कि एक घर के अंदर से दुर्गंध आ रही है। सूचना पर बांसफोड़ान चौकी इंचार्ज मनोज धोनी पहुंच गए। दरवाजा अंदर से बंद होने पर पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई।जहां यूसुफ का शव में पड़ा मिला। मोहल्ले वालों के अनुसार लगभग तीन दिन से यूसुफ अपने घर से नहीं निकला। एसआई मनोज धोनी ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई हो। घटना के समय मृतक के माता-पिता सीतापुर गए हुए थे। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल पाएगा

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा