जसपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं के सुधरने की उम्मीद जगी है। सीएमएस ने सीएमओ को अस्पताल की समस्याओं से रूबरू कराया।
सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए जसपुर के सीएचसी पहुंचे। उन्हें यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्थायी रेडियोलॉजिस्ट, फार्मासिस्ट और स्टॉफ कर्मियों की कमी समेत आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों के न होने की समस्याओं की जानकारी दी गई। इस दौरान सीएमओ ने मरीजों को मिलने वाली सुविधा, महिला एवं पुरुष वार्ड, स्वच्छता, कक्षों की जीर्णशीर्ण स्थिति समेत अस्पताल की बुनियादी
जसपुर में सीएमएस से जानकारी लेते सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल। संवाद
जरूरतों के बारे में भी जानकारी ली। सीएमएस डॉ. डीएम गहलोत के बताने पर सीएमओ ने स्टाफ की कमी को जल्द पूरा किए जाने के लिए अस्पताल का उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकरण कर 50 बेड का बनाए जाने की योजना को बताया।
उन्होंने गर्भवती महिलाओं की मदद के लिए एएनसी का एक
व्हाट्सएप ग्रुप बनाने, बंदरों की समस्या से निजात पाने के लिए वन विभाग को पत्र लिखने, लेबर रूम, छत, बाउंड्री वाल की मरम्मत कार्य में तेजी लाने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए। चिकित्सकों ने सीएमओ के यहां पहुंचने पर स्वागत किया। वहां डॉ. आशु सिंघल, डॉ. मेहताब जहां, डॉ. गुलनवाज, डॉ. नेहा चौहान आदि मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता