रुद्रपुर। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत के प्रचार, रोड शो व रैली के लिए तो विकास खंड के आरओ अनुमति देते हैं पर जिला पंचायत के लिए जिला मुख्यालय के आरओ की दौड़ सदस्यों को लगानी पड़ती थी। अब इसमें संशोधन कर दिया गया है। अब विकास खंड के आरओ को ही अनुमति देने का जिम्मा सौंप दिया गया है उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने विकास खंड खटीमा, सितारगंज, रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर व जसपुर के निर्वाचन अधिकारी को पत्र जारी किया है। इसमें निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि विकास खंड के तहत सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत के साथ-साथ सदस्य जिला पंचायत के उम्मीदवारों को भी रैली, रोड शो आदि की अनुमति निर्वाचन अधिकारी (क्षेत्र पंचायत) अपने स्तर से देंगे। जिला पंचायत की अनुमति जिला मुख्यालय से जारी करने में एक स्थल-एक समय में आयोजित रैली-जनसभा में दोहराव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को अनुमति लेेने के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती थी, अब उन्हें विकास खंड मुख्यालय से ही अनुमति मिल जाएगी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन