धामी ने औद्योगिक विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित किया :शाह
रुद्रपुर।रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखण्ड निवेश उत्सव-2025 में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों की सराहना की।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि “पहाड़ी राज्यों में निवेश लाना, पहाड़ चढ़ने जितना कठिन होता है, लेकिन धामी ने इन सारी परिकल्पनाओं को तोड़ा है। उत्तराखण्ड में न केवल निवेश आया, बल्कि 81 हजार से अधिक रोजगार भी सृजित हुए हैं।”
गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री के दृष्टिकोण और नीतिगत नेतृत्व की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा “धामी ने औद्योगिक विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित किया है। पारदर्शी नीतियों, तीव्र क्रियान्वयन और दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ उन्होंने उत्तराखण्ड के समग्र विकास का प्रभावी खाका तैयार किया है।”
अपने संबोधन के दौरान गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को कभी “भाई धामी”, तो कभी “लोकप्रिय और यशस्वी मुख्यमंत्री” कहकर संबोधित किया और इस बात का भी भरोसा दिलाया कि “उत्तराखण्ड के हर विकासात्मक प्रयास में केंद्र सरकार पूरी मजबूती से साथ खड़ी है।”

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता