जसपुर:एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत इनर व्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण
ए आर बिस्मिल
जसपुर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत इनर व्हील क्लब जसपुर ने आज पंडित पूर्णानन्द इंटर कॉलेज मे वृक्षारोपण किया।
आज मंगलवार को इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रेनू गोयल के नेतृत्व मे क्लब की पदाधिकारीयों ने पूर्णानंद तिवारी बालिका इंकॉ
पहुंची। जहाँ क्लब पदाधिकारियों ने स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 40 पौधे लगाये। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों को पेड़ों के बारे में जानकारी देकर इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला।
यह रहें मौजूद
प्रधानाचार्य सर्वेश वर्मा, क्लब अध्यक्ष रेनू गोयल, संगीता शर्मा, मीता अग्रवाल, ममता अग्रवाल, प्राची, मनीषा डा. छवि वर्मा, सुरभि अग्रवाल, निषि अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, ऋचा बंसल, प्रदीप गोयल आदि रहे।
पर्यावरण को संतुलित करने में हर किसी का हो सहयोग:रेनू गोयल
इस मोके पर इनरव्हील क्लब जसपुर की अध्यक्ष रेनू गोयल ने कहा कि बरसात के मौसम में हर किसी को पौधरोपण करना चाहिए, ताकि पर्यावरण को संतुलित करने में हर किसी का सहयोग हो सके। मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए हर किसी को पौधरोपण करने की जरूरत है। प्रत्येक व्यक्ति को खुशी व किसी भी विशेष दिन जैसे जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ व अन्य किसी विशेष दिन पौधरोपण करना चाहिए। इससे एक मनुष्य अपने जीवन में बहुत अधिक संख्या में पौधरोपण कर सृष्टि के लिए काम कर सकता है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन