April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

काशीपुर मंडी समिति में अनियमितताओं – की जांच हेतु तीन सदस्यीय कमेटी गठित

रुद्रपुर। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक हेमंत कुमार वर्मा ने मंडी समिति काशीपुर में सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल द्वारा की गई कार्रवाई को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। इस समिति में महाप्रबंधक प्रशासन निर्मला बिष्ट, महाप्रबंधक वित्त जुवक मोहन सक्सेना तथा विपणन अधिकारी प्रवीण शर्मा को शामिल किया गया है। समिति को

15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। श्री वर्मा ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें लिप्त पाए गए कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रबंध

निदेशक ने यह भी कहा कि मंडी परिषद के अधिकारियों द्वारा राज्य की सभी मंडियों का औचक निरीक्षण नियमित रूप से किया जाएगा तथा कहीं भी अनियमितता मिलने पर मौके पर ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मंडी प्रशासन को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और अनुशासन से ही मंडी व्यवस्था को सुचारु व विश्वसनीय बनाया जा सकता है, और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

You may have missed