March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

मुरादाबाद पुलिस ने हनीट्रेप गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

मुरादाबाद।UP की मुरादाबाद पुलिस ने हनीट्रेप गिरोह का खुलासा करते हुए ग्राहक फँसा लाखों की वसूली कर चुकी रानी व महक क़े साथ इनके साथी राहुल शर्मा व राधेश्याम को अरेस्ट किया है। जबकि इनके साथी अमन व सोनू शर्मा फरार हो गए।

दरअसल 72 वर्ष क़े सहकारिता विभाग क़े रिटायर्ड अफसर रूप किशोर इनका निशाना बने। व्हाट्सअप पऱ दोस्ती व कॉल क़े बाद सेक्स क़े लालच में बुजुर्ग को बुला उसकी न्यूड वीडियो बना 10 लाख की डिमांड की गई। जब गैंग पैसे लेने आया तो 4 लोग पकडे गए।

कॉल डिटेल करेगी कई चेहरे बेनकाब..

इस गिरोह के चंगुल में फंसकर अपनी रकम गंवाने वाले लोग वैसे तो सामने नहीं आए हैं लेकिन पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि 20 से 30 लोगों को यह गिरोह अपना शिकार बना चुका है। अब पुलिस दोनों महिलाओं और इनके साथियों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा रही है जिससे पता चलेगा कि इन्होंने किन किन लोगों से बात और चैट की है।