जसपुर। प्रदेश भर में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के दूसरे चरण के अंतर्गत विकास खंड रुद्रपुर ,, काशीपुर ओर जसपुर में पंचायत चुनाव 28 जुलाई को होना है जिसको लेकर आज सभी पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी है जनपद के जसपुर विकास खण्ड में 181 पोलिंग पार्टियां बीएसबी इंटर कालेज से मतदान स्थलों के लिए रवाना हो चुकी है वंही जसपुर स्ट्रांग रूम पर जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन भदोरिया और एस एस पी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने बीएसवी इंटर कॉलेज पहुंचकर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी है लगभग 80 प्रतिशत पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुँच चुकी है और आज शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां पहुँच जाएंगी और सभी पोलिंग पार्टियां अपना मतदेय स्थल बनाने की तैयारियां शुरू कर देंगी वंही जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनता से अपील की है कि कल सभी अपने ज्यादा से ज्यादा मतों का प्रयोग करे और जितनी भी तैयारियां है सभी पूर्ण है और मतदान उपरांत सभी मत पेटियां इकट्ठा की जाएंगी और स्ट्रांग रूम को बंद किया जाएगा इसलिए आज निरीक्षण किया गया है और कोई कमी अगर रह गई होगी तो उसे कल तक पूरी कर लिया जाएगा इस दौरान उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान तहसीलदार सुभागिन सिंह कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक जावेद मलिक इंस्पेक्टर बृजलाल सिंह उप निरीक्षक कैसी आर्य इंस्पेक्टर नीरज कुमार इंस्पेक्टर रवि सैनी आदि मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन