जसपुर: जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु 84.76 प्रतिशत मतदान हुआ।कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्वक संपन्न होने का समाचार है । शांतिपूर्वक मतदान कराए जाने हेतु क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया । मतदान के दौरान क्षेत्र के मतदान केदो पर एक प्लाटून आईआरबी, एक प्लाटून महिला पीएसी एक प्लाटून पुरुष पीएसी,जसपुर कोतवाली के अलावा अन्य सुरक्षा बल तैनात किया गया । कुछ मतदान केंद्रों पर फर्जी मतदान होने का भी समाचार प्राप्त हुआ । फर्जी मतदान के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की-फुल्की झड़पें व विवाद होने का समाचार है । जिसे सुरक्षा बल द्वारा लोगों को शांत कर निपटा दिया गया ।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता