रुद्रपुर 30 जुलाई, 2025 त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, बुधवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) नितिन सिंह भदौरिया व प्रेक्षक दीप्ति सिंह की उपस्थिति में 2500 मतगणना कार्मिकों का तृतीय व अन्तिम रेंडमाइजेशन किया गया। जिसमे सभी मतगणना कार्मिकों को टेबिल आवंटित हुई।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की मतगणना के लिए 2500 कर्मिक लगाये गये है व मतगणना हेतु विकास खण्ड खटीमा में 30 टेबिल, सितारगंज में 40 टेबिल, रूद्रपुर में 26 टेबिल, गदरपुर में 34 टेबिल, बाजपुर में 35 टेबिल, काशीपुर में 34 टेबिल व विकास खण्ड की मतगणना हेतु 26 टेबिल लगाये गये है। उन्होने बताया कि मतगणना हेतु कार्मिकों की ड्यूटी दो पालियों लगायी गयी है।
रंेडमाईजेशन में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, मुख्य शिक्षा अधिकारी/नोडल कार्मिक केएस रावत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमन्त मौर्य, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट आदि मौजूद थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया