October 23, 2026

Jaspur Times

News Portal

सीएम धामी ने अस्पताल पहुंच कर पूर्व विधायक मुन्नी देवी की कुशलक्षेम जानी

देहरादून.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार रात्रि को मैक्स अस्पताल, देहरादून में भर्ती पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने विधायक से उनकी कुशलक्षेम जानी और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली । मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक के परिजनों से भी बातचीत की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।