April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल के बुरांसी और बांकुड़ा गांव में अतिवृष्टि मे लोगों के हताहत होने पर दुःख व्यक्त किया

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के बुरांसी और बांकुड़ा गांव में अतिवृष्टि से नुकसान एवं कुछ लोगों के हताहत होने पर दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से गांव तक पहुंचने के लिए तीन दिशाओं – चौंरीखाल, पाबौ और थलीसैंण से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को घायलों को समुचित उपचार प्रदान करने एवं प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

You may have missed