काशीपुर। एक नाबालिग बिना कुछ बताए घर से चली गई। उसके मामा ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। मोहल्ला कटोराताल, निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय भांजी उनके घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है। बताया कि शनिवार की रात वह घर में बिना बताए कहीं चली गई है। उसकी हर संभव स्थान पर खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बताया कि उन्हें देहरादून निवासी एक युवक पर शक है। पुलिस ने नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन