ऊधमिसंह, उत्तराखंड,31 मार्च 2024
जसपुर।नैनीताल-ऊधमिसंह नगर लोस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी
प्रकाश जोशी ने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उनका व्यवहारिक रिश्ता बना हुआ है। वह खुद भी साधारण कार्यकर्ता हैं, इसलिए साथियों के प्रति उनके मन में सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव में सभी कार्यकर्ता समर्पण भाव से पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी रविवार को जसपुर विधायक आदेश चौहान के निवास पर पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। जोशी ने कहा है उन्हें इस बात का फख्र है कि उन्हें नैनीताल लोकसभा जैसी प्रतिष्ठित सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। जहां से पूर्व सीएम एनडी तिवारी, सत्येंद्र चंद्र गुड़िया और राजा केसी सिंह प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह पिछले 30 वर्षों से कांग्रेस संगठन में कार्य कर रहे हैं। उत्तराखंड का होने के नाते उन्हें पहाड़ से खास लगाव है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास है। हम सभी को जीत का लक्ष्य निर्धारित कर प्रयास करने होंगे। इस से पूर्व विधायक आदेश चौहान ने कार्यकर्ताओं से लोस चुनाव में
देश के विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने तथा
पूरी ताकत से पार्टी को जिताने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी और विधायक आदेश चौहान का स्वागत किया। इस मौके पर
हिमांशु गाबा, नारायण बिष्ट, सुभाष शर्मा, सौरभ शर्मा, आरिफ शराफत,इख्तियार बब्लू,जाकिर हुसैन, आबिद नूरी,मो.नाजिम
संजय राजपूत, दिग्विजय सिंह, हकीम जफर, मतलूब हसन, हाजी हमीद, हिमाशु नमबरदार, विमल चौहान, आफताब अंसारी, डाक्टर शुभ चंद,मजनू, नईम अहमद, ऐड अनीस रूबी, हाजी नफीस केलेंडर,सुखदेव सिंह, डोली चौहान आदि खासी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया
गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण से हिमालयी राज्य का निर्माण संभव