April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

सादगी एवं परंपरागत तरीके से मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

जसपुर। भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन सादगी एवं परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। शनिवार को सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। बाजार में राखी एवं मिठाई की दुकानें सवेरे से ही खुल गई थी। शुभ महुत के समय बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें दुआएं दी। भाईयों ने अपनी बहनों को उपहार भेंट किए। विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, एससी आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रीतम सिंह ने लोगों को रक्षाबंधन की बधाई दी है।

You may have missed