हरिद्वार, 11 जुलाई: आज ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नामित नेशनल लेवल मॉनिटर्स (NLMs) की टीम ने जनपद हरिद्वार का दौरा किया। टीम में सदस्य नमन सोनी और सयानी शाह शामिल थीं। यह दौरा आकांक्षा कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई ‘एंट्री पॉइंट मीटिंग’ के साथ शुरू हुआ।
मुख्य विकास अधिकारी ने टीम का स्वागत करते हुए जनपद में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी। नमन सोनी ने बताया कि टीम मनरेगा, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री ग्राम योजना (PMGY-G), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), पंचायती राज की योजनाओं, समाज कल्याण पेंशन योजना और सांसद आदर्श ग्राम योजना जैसी प्रमुख योजनाओं का निरीक्षण करेगी। यह निरीक्षण बहादराबाद, रुड़की और खानपुर विकासखंडों के चयनित गाँवों में भारत सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निरीक्षण के दौरान NLMs को योजनाओं से संबंधित सभी अभिलेख उपलब्ध कराएं और विभागीय कार्मिक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
इस बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए के.एन. तिवारी, डीडीओ वेदप्रकाश, डीपीआरओ श्री अतुल प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री अभिजीत सिंह, बहादराबाद के बीडीओ श्री मानस मित्तल, खानपुर के बीडीओ श्री आरपी जोशी, रुड़की की बीडीओ श्रीमती सुमन कुटियाल और एएसओ डीआरडीए श्री नवीन नौटियाल उपस्थित थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन