April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

काशीपुर:विवाहिता ने कराया ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज,

पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर किया अभियोग पंजीकृत

काशीपुर। ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बहु को घर से बाहर निकालने का आरोप लगा है। गंगे बाबा रोड निवासी फरहीन खान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 15 दिसंबर 2021 को उनकी शादी इमरान खान निवासी असालतपुरा कटावा मुरादाबाद के साथ हुआ था। पति इमरान, जेठ गुड्डू, नसीम, जेठानी रफत, ननद गुड़िया, बब्बो, शाजली उससे दहेज में कार व 15 लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि इसका विरोध करने पर पति व जेठ ने मारपीट कर धमकी देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

You may have missed