जनपद के बाहय न्यायालयों के द्वारा भी युवा दिवस मनाया गया
रूद्रपुर 12 अगस्त 2025 उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर सिकंद कुमार त्यागी के नेतृत्व में मंगलवार को अर्तराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर वायु एवं ध्वनि प्रदूषण को कम करने, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण एवं कर्मचारीगणों द्वारा आवास से अपने कार्यस्थल तक पैदल चलकर अथवा साइकिल से आ कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया है। साथ ही जनपद के बाहय न्यायालयों के द्वारा भी युवा दिवस मनाया गया।
जिला न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया व पर्यावरण संतुलन के लिए युवाओं व जनता से पैदल चलने व साइकल उपयोग करने की अपील की ताकि कार्बन उत्सर्जन को कम कर पर्यावरण संतुलन को बनाए रखा जा सके। उन्होंने कहा कि अंर्तराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सभी लोग ध्वनि, वायु प्रदुषण कम करने व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर एक बेहतर राष्ट्र एवं भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
स्चिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेंद्र कुमार सागर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2025 की थीम सतत विकास लक्ष्य एवं उससे आगे के लिए स्थानीय युवा कार्य है। उन्होने कहा अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य युवाओं के सामने आने वाली चुनौतिया जैसे वेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही युवाओं की भूमिका और सामाजिक विकास एवं शांति में उनके व्यापक योगदान के प्रति जागरूक कर सहभागिता बढ़ाना है व युवाओं को उनके समुदायों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें स्थायी विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है।
इस दौरान अध्यक्ष जिला बार एसोशिएशन दिवाकर पाण्डे, मनीष मिश्रा, प्रधान परिवार न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, मीना देउपा द्वितीय अपर जिला जज, जयेन्द्र सिहं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गुजंन सिंह सिविल जज सीनियर डिविजन, हेमन्त सिंह प्रथम अपर सिविल जज, अश्विनी गौड़ अपर जिला जज पोक्सो, इन्दु शर्मा तृतीय अपर सिविल जज सीनियर डिविजन, नीरज कुमार चतुर्थ अपर सिविल जज सीनियर डिविजन, शमा परवीन पंचम अपर सिविल जज सीनियर डिविजन, रिजवान अंसारी सिविल जज जू०डि०, शम्भू नाथ सेठवाल सिविल जज जू०डि०, सर्वेस कुमार सिंह सचिव जिला बार ऐसोसिएसन व अन्य अधिवक्तागण मौजूद थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन