काशीपुर, । गुरुवार को चार साल की बेटी के साथ क्लीनिक पर सैंपल देने आए ढकिया कला के पूर्व प्रधान को एक हमलावर ने गोली मार दी। घात लगाकर बैठे हमलावर उन्हें दो गोली मारने के बाद फरार हो गया। परिजनों ने पूर्व प्रधान को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने पूर्व प्रधान के भतीजे की तहरीर पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं काशीपुर में लगातार दूसरे दिन गोलीकांड से लोग दहशत में आ गए हैं। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे ग्राम ढकिया नंबर-1 निवासी पूर्व प्रधान 45 वर्षीय श्याम सिंह पुत्र रामचंद्र अपनी चार वर्षीय बेटी की जांच के लिए गांव के ही एक क्लीनिक पर सैंपल देने गए।सैंपल देने के बाद वह क्लीनिक के बाहर निकले और बेटी को बैठाकर जैसे ही बाइक मोड़ी तो हमलवार ने सड़क के पास अमरूद के बाग से उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली पूर्व प्रधान के दाएं कंधे के नीचे और दूसरी गोली बाएं ओर रीढ़ की हड्डी के पास लगी। गोली लगते ही वह बाइक संग नीचे गिर गए। उधर, गोली की आवाज सुनते ही क्लीनिक संचालक ने बाहर आकर पूर्व प्रधान को उठाकर क्लीनिक के बाहर बैठाया और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन घायल पूर्व प्रधान को कार से एक निजी अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना एएसपी अभय सिंह और कोतवाल भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने क्लीनिक समेत आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ले ली। वहीं पूर्व प्रधान के भतीजे गौरव कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावर की तलाश की जा रही है। हमलावर एक था या एक ज्यादा इसकी जांच की जा रही है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता