मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने पौड़ी जिले के तलसारी गांव निवासी दिवंगत जीतेन्द्र नेगी के परिजनों से मुलाकात कर मामले में अभी तक की गयी कार्रवाई की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जितेंद्र नेगी के परिजनों से फोन पर बातचीत कर गहरा दुःख व्यक्त किया और शोक संवेदनाएँ प्रकट करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस को मामले की गहन और तत्परता से जांच के निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि पौड़ी कोतवाली क्षेत्र में युवक जितेंद्र कुमार ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पूर्व, उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कुछ व्यक्तियों पर रुपये ठगने का आरोप लगाया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु चमोली सहित पांच लोगों को देहरादून से गिरफ्तार किया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया