काशीपुर 23 अगस्त (जसपुर टाइम्स संवाददाता)। नगर निगम पहुंचे विभाजन विभीषिका पीड़ित परिवारों के बुजुर्गों का महापौर दीपक बाली ने सम्मान किया और देश की आजादी में दिए गए उनके परिवारों के महान योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। वही 1947 विभाजन विभीषिका के पीड़ित इन परिवारों के गढ़ीनेगी क्षेत्र से आए इन बुजुर्गो ने भी महापौर दीपक बाली का
आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महापौर ने शानदार कार्यक्रम आयोजित कर विभीषिका पीड़ितों को जो सम्मान दिया उसे हम कभी नहीं भूल सकते। इन्होंने महापौर को अपना आशीर्वाद भी दिया। इन बुजुर्गों में पहलवान चंद वर्मा, बाबूराम बाठला, सुरेंद्र चराया आदि रहे, जिनके साथ सचिन बाढला, पुनीत बाढला, मुकेश चावला, सौरभ वाढला आदि भी
थे। वहीं दूसरी ओर नगर निगम कार्यालय पहुंचे जसपुर ब्लॉक क्षेत्र के अध्यक्ष प्रधान संघ गुरमेज सिंह, महामंत्री प्रधान संघ मोहम्मद दानिश, उपाध्यक्ष प्रधान संघ आशीष चौहान, ग्राम प्रधान किलावली किशोर कुमार, ग्राम प्रधान बाँसखेड़ा खुर्द श्री बोरा का महापौर ने स्वागत किया और उनके सफल राजनीतिक जीवन की शुभकामनाएं दी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता