दोस्ती से धोखा तक का सफर ..!!
UP क़े बाराबंकी का लोनी कटरा…!!
जहां दोस्ती की मिसालें दी जाती हैं, वहीं बाराबंकी के इस गांव में दो दोस्तों की दोस्ती ने ऐसा रंग दिखाया कि पूरा इलाका हैरान है। अहमदाबाद में नौकरी करने वाले अनूप यादव और पप्पू कोरी अपनी-अपनी पत्नियों के साथ एक ही मोहल्ले में रहते थे। लेकिन दोस्ती की आड़ में रिश्तों की डोर उलझ गई।
पप्पू का आरोप है कि उसकी गैरहाज़िरी में अनूप ने उसकी पत्नी से नजदीकियां बढ़ाईं और एक दिन उसे लेकर फरार हो गया। यही नहीं, अनूप ने अपनी पत्नी को पप्पू के पास छोड़ दिया, कह गया की तू अब इसके साथ रहेगी…? जैसे रिश्ते कोई वस्तु हों, जिसे अदला-बदली कर लिया जाए।
अनूप की पत्नी का बयान ..!!
थाने में दिए बयान में अनूप की पत्नी ने कहा—“मना करने पर पति ने मुझसे मारपीट की, धमकी दी और कहा कि अब तुम्हें मेरे दोस्त की पत्नी बनकर ही रहना होगा। तुम्हारे लिए मेरे घर में कोई जगह नहीं है।
पप्पू का पक्ष…
पप्पू का कहना है कि उसने अनूप की मदद की थी और उसे अपने साथ अहमदाबाद में नौकरी पर लगवाया। लेकिन, उसने उसी की पत्नी को अपने जाल में फंसा लिया और अब वो उसके साथ रह रही है। वहीं अनूप की पत्नी उसके पास चार महीनों से रह रही है, दोनों हम पर दवाब बना रहे है कि हम कोर्ट मैरिज कर लें।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज,अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी
एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार,जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की जनता के द्वार’ कार्यकम
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति