जसपुर। ब्लॉक सभागार में 37 ग्राम प्रधानों को बीडीओ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। ब्लॉक के 14 ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत का गठन न होने के कारण शपथ नहीं ले सके।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार दोपहर 12 बजे ब्लॉक सभागार पहुंचे महिला एवं पुरुष प्रधानों को खंड विकास अधिकारी केके पांडे ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एबीडीओ राजेश यादव ने प्रधानों को उनके अधिकार एवं ग्राम पंचायत की बैठक करने के तरीके बताए। बीडीओ ने बताया कि 14 ग्राम पंचायतों में सदस्य के पद रिक्त हैं या कम है। इसके चलते ग्राम पंचायत का गठन नहीं हो पाया है। यहां कनिष्ठ प्रमुख विमल कुमार, इलमा परवीन, अंकिता, दिलशाद शाह, नईम अहमद, हरिओम सिंह आदि रहे।
ग्राम पंचायतों की पहली बैठक आज
37 ग्राम पंचायतों में गुरुवार को बैठक होगी। ग्राम प्रधान अपने सचिव एवं सदस्यों से परिचय करेंगे तथा जरूरी प्रस्ताव पास करेंगे। एबीडीओ राजेश यादव ने बताया कि बैठक को करने एवं समझने के लिए सचिव एवं एक अन्य कर्मी बैठक में रहेंगे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन