श्मशान घाट में साफ सफाई करते समिति के पदाधिकारी एवं समाज के लोग।
श्मशान घाट में चलाया गया सफाई अभियान।
जसपुर।नवनियुक्त जोशीयान श्मशानघाट जीणोद्धार समिति के नेतृत्व में ठाकुरद्वारा बस स्टैंड के पास जोशीयान श्मशान घाट में सफाई अभियान चलाया गया। रविवार को अरुण जोशी के नेतृत्व में समिति द्वारा चलाएं गए सफाई अभियान में समिति के पदाधिकारीयों सहित समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।इस दौरान श्मशान परिसर में लगे झाड़ी झांकुड़ हटाए गए। साथ ही कचरा एकत्र कर नष्ट किया गया। जिससे वहां आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।गौर तलब है कि जोशियां श्मशान घाट परिसर में अधिक झाड़ी झांकुड़ होने के कारण शव यात्रा में शामिल लोगों को शव दहा स्थल तक पहुंचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। समिति द्वारा समस्या से निजात दिलाने के लिए श्मशान परिसर की साफ सफ़ाई की गई। नवनियुक्त कमेंटी द्वारा चलाए गए सफाई अभियान आदि कार्य की नागरिकों ने प्रशंसा की। समिति के अध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया श्मशान घाट जीणोद्धार समिति द्वारा सफाई अभियान के साथ-साथ श्मशान घाट का सौंदर्य करण आदि कार्य भी किए जाएंगे। इस दौरान कमेंटी के अध्यक्ष मनोज जोशी ,उपाध्यक्ष भीम जोशी, महामंत्री पीयूष जोशी, कोषाध्यक्ष हिमांशु ,शिवम ,अरुण जोशी, धर्मवीर जोशी ,विजय जोशी, महेंद्र शर्मा, नरेंद्र जोशी ,सुभाष शर्मा, अनिल जोशी, बृजेश जोशी, नितिन, सत्यम,काले, बटृलू, आदि मौजूद रहे। Ji

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया