March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर: आफताब आलम ने की कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी

जसपुर: आफताब आलम ने की
जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी

जसपुर। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की है। आफताब आलम ने कांग्रेस जनों से सहयोग मांगा है। आफताब आलम ने बताया कि वह 10 वर्षों से कांग्रेस के सक्रिय सदस्य के साथ ही विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव जैसे पदों पर रहे हैं। वर्तमान में वह प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। बताया कि उन्होंने संगठन सृजन अभियान में जिला ऊधमसिंह नगर से जिलाअध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कांगेसजनों से सहयोग मांगा है।

जसपुर में कांग्रेस की बैठक आज : कांग्रेस की संगठन को लेकर गुरुवार को बैठक होगी। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोइनुद्दीन ने बताया कि बैठक में संगठन के गठन को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक 10 बजे से परिणय वाटिका में होगी। बैठक में केंद्र,

प्रदेश और जिले के पर्यवेक्षक प्रतिभाग करेंगे। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेसजनों से समय से बैठक में पहुंचने की अपील की है।