रुद्रपुर।नैनीताल जिले के कॉपरेटिव बैंक से सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर को मनी लांड्रिंग का डर दिखाकर साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर 27 लाख की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
जिले के कालाढूंगी स्थित वार्ड नंबर दो निवासी लोकमणी नोडियाल ने दर्ज कराए केस में कहा कि उनको 30 अगस्त को अज्ञात नंबर से व्हॉट्सएप कॉल आई थी। काॅलर ने खुद को मुंबई साइबर क्राइम विभाग का अधिकारी बताते हुए उनके नाम से मुंबई में चल रहे सिम से लोगों को आपत्तिजनक वीडियो भेजने की बात कही थी। उन पर कार्रवाई करने की बात उसने कही थी। इसके बाद उनके नाम से चल रहे केनरा बैंक के खाते में मनी लांड्रिंग से तीन करोड़ रुपये आने की बात कही गई और खाता संचालक शादाब की गिरफ्तारी होने व उसकी ओर से पीड़ित को 10 फीसदी देने की बात बताई गई।लोकमणि ने पुलिस को बताया कि इन लोगों ने उनको अदालत का अरेस्ट वारंट व केनरा बैक का एटीएम कार्ड भेजा था। इसके बाद सत्यापन के नाम पर उनको डिजिटल अरेस्ट कर पत्नी व अन्य लोगों से बात नहीं करने के साथ ही कॉल पर ही बिजी रहने को कहा गया गया था। इसके बाद तीन नंबरों से उनको व्हॉट्सएप पर ऑडियो और वीडियो काल आते रहे थे। एक सितंबर को उनको बैंक में जाकर दिए गए खाता नंबर पर 27 लाख रुपये भेजने के लिए कहा गया था। उन्होंने उक्त नंबर पर रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। जब ले लोग फिर से रुपये मांगने लगे तो उनको धोखाधड़ी होने का शक हुआ था। इस पर उन्होंने तीन सितंबर को साइबर क्राइम हेल्प पोर्टल नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को मुंबई पुलिस का फर्जी अधिकारी बताकर झांसे में लेकर 27 लाख की ऑनलाईन धोखाधड़ी की है।
साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। जिस खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, उसका ब्योरा मंगाया जा रहा है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन