रुद्रपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जयेंद्र सिंह ने किच्छा में 13 साल पहले ट्रक से कुचलकर हुई तीन लोगों की मौत के मामले में दोषी चालक को दो साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर सात हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
किच्छा कोतवाली में 28 अगस्त 2012 को रोहित ने केस दर्ज कराया था। उनका कहना था कि 28 अगस्त 2012 को हरियाली बाजार में दिनेश, शिवानी और ज्योति बाइक संख्या यूके06 वी 8385 को सड़क किनारे खड़ी कर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच सितारगंज की तरफ से आ रहे ट्रक संख्या यूपीएए 3285 ने रौंद डाला। हादसे में उनकी मौसेरी बहन शिवानी व ज्योति की मौके पर मौत हो गई थी। दिनेश को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया था। विवेचक ने 29 अगस्त 2012 को आरोपी चालक अकील अहमद निवासी ग्राम धर्मपुर कला, थाना बिलारी, मुरादाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मुकदमे की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चली थी। अभियोजन पक्ष ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर चालक पर दोष सिद्ध कर दिया। इस पर न्यायालय ने दोष सिद्ध को सजा सुनाई।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन