जसपुर। शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीयसेवा मंच ने 84 सेवानिवृत, सेवारत एवं निजी शिक्षकों को सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य क्षेत्र के 16 लोगों को भी सम्मान दिया।
शुक्रवार को एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खड़क सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, डॉ. एमपी सिंह, निकेश अग्रवाल, हरिओम सिंह, तरुण गहलौत, अवनीश गहलोत, महेश प्रजापति ने शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की। अध्यक्षता निकेश अग्रवाल, संचालन विशाल कश्यप ने किया। यहां नीरज विश्नोई, यशपाल शर्मा आदि रहे। उधर, महुआडाबरा के श्री साईं कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया। यहां चेयरमैन राजकुमार सिंह, नूर अक्क्षा, डॉ. अवनीश चौहान, डॉ विनोद कुमार, मानस शर्मा, अतुल शर्मा, सलमान, शाहनवाज खान, पूजा बिष्ट, प्रतिभा, नेहा, मानसी रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन