देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कपकोट (बागेश्वर) के आपदा प्रभावित बैसानी गांव के राहत शिविर में पहुंचकर प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर पीड़ित के साथ मजबूती से खड़ी है और किसी को भी अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबका हालचाल जाना और उनको भरोसा दिलाया कि पुनर्वास की प्रक्रिया त्वरित और पारदर्शी ढ़ंग से पूरी की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में भोजन, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं और राशन वितरण की व्यवस्था का गहन निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन