October 23, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर के निकेश अग्रवाल बने राइस मिल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष, किया स्वागत

जसपुर। उत्तराखंड राइस मिल एसोसिएशन के निकेश चंद्र अग्रवाल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं। उन्हें प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के स्थानीय व्यापारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मुख्य बाजार स्थित व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह के कार्यालय पर व्यापारियों ने अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत भी किया। वहां पर अंकुर बंसल, अर्पित रस्तोगी, विमल अग्रवाल, आलोक जैन, राजकुमार सिंह, महफूज मंसूरी आदि थे।