March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

काशीपुर महापौर दीपक बाली की बड़ी सौगात,अब एक हजार रुपये फाइल चार्ज देकर करा सकेंगे दाखिल-खारिज

काशीपुर। अब एक बार फिर हाउस टैक्स की रसीद से मकानों के रजिस्ट्री हो सकेंगी। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए सीएम से वार्ता के बाद डीएम और एडीएम स्तर पर इसका समाधान निकाला गया है। वहीं नगर निगम में भी दो प्रतिशत दाखिल-खारिज शुल्क को समाप्त कर दिया है। अब एक हजार रुपये फाइल चार्ज और शपथपत्र देकर संपत्ति का दाखिल-खारिज नगर निगम में कराया जा सकेगा। शनिवार को मेयर दीपक बाली ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। शनिवार को रामनगर रोड स्थित कैंप कार्यालय में मेयर बाली ने बताया कि हाउस टैक्स की रसीद पर रजिस्ट्री बंद होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मुद्दे पर चर्चा के बाद समाधान निकाला गया है। अब मंगलवार से रजिस्ट्री कार्यालय खुलते ही हाउस टैक्स की रसीद से रजिस्ट्रियां सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगी। कहा कि नगर निगम में अब दाखिल-खारिज का काम जीरो प्रतिशत शुल्क पर होगा। मास्टर प्लान को लेकर मेयर बाली ने कहा कि इसे व्यवहारिक रूप देने के लिए पहले वाला ड्राफ्ट रोका गया था। अब नई योजना बनाई जा रही है, जिसमें पहले से बसी आबादी और पुरानी कॉलोनियों को उसी रूप में रखते हुए सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर होगा। नया मास्टर प्लान अगले 3-4 महीने में आने की उम्मीद है। अनाधिकृत कॉलोनियों की रजिस्ट्री पर भी जल्द हटेगी रोक मेयर दीपक बाली ने अनाधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर भी कहा कि यह जिले की एक बड़ी समस्या है। जिले में लगभग 1000 कॉलोनियां अनाधिकृत रूप से बसी हुई हैं, जिनमें हजारों-लाखों लोग रह रहे हैं। इन कॉलोनियों की रजिस्ट्री व नक्शा पास न होने से लोग परेशान हैं। इस पर मुख्यमंत्री को वन टाइम सेटलमेंट योजना का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द रोक हटने के आसार हैं। — जिसके नाम होगा रजिस्ट्रेशन वही चलाएगा ई-रिक्शा मेयर बाली ने कहा कि अब ई-रिक्शा संचालन के लिए परिवहन विभाग के साथ ही नगर निगम से भी रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जो परिवहन विभाग में पंजीकृत हैं, उन्हीं का पंजीकरण नगर निगम में किया जाएगा। सं