April 24, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर मे स्टेडियम निर्माण को लेकर पूर्व विधायक ने क्षेत्र के खिलाड़ियों के साथ रखा एक दिवसीय उपवास

जसपुर । खेल स्टेडियम निर्माण को लेकर पूर्व विधायक ने क्षेत्र के खिलाड़ियों के साथ एक दिवसीय उपवास रखकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया ।
आज गांधी पार्क चौक में जसपुर स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर आयोजित एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का पूर्व विधायक डॉक्टर शैंलेंद्र मोहन सिंघल ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया । इस दौरान पूर्व विधायक डॉ0 सिंघल ने जसपुर क्षेत्र के प्रभावशाली खिलाड़ियों को आगे न बढ़ने एवं प्रोत्साहित होने से वंचित रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार नहीं चाहती कि क्षेत्र के खिलाड़ी भी ओलंपिक खेलों में प्रति भाग कर गोल्ड मेडल जीते और अपने देश – प्रदेश व क्षेत्र का नाम रोशन करें । उन्होंने कहा कि सितारगंज विधानसभा को विकास कार्यों के लिए 300 करोड रुपए की धनराशि अवमुक्त की गई । लेकिन सरकार का ध्यान जसपुर के विकास की और नहीं है । मोदी सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने एवं प्रोत्साहित करने का काम कर रही है । उन्होंने कहा कि जब वह विधायक थे तो उनकी मांग पर वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सूत मिल में खाली पड़ी 7 एकड़ भूमि में खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी और तभी स्टेडियम की चार दिवारी के लिए एक करोड रुपए की धनराशि भी अवमुक्त की गई । जिससे चार दिवारी का निर्माण तो हो गया । लेकिन सिडकुल से खेल विभाग को जमीन स्थानांतरित न होने से स्टेडियम निर्माण अधर में अटक गया । उन्होंने स्टेडियम निर्माण कराने के लिए कई बार मांग की । लेकिन सरकार ने एक भी नहीं सुनी , इस विषय में सांसद अजय भट्ट से अभी निर्माण की मांग की गई । कहा कि स्टेडियम न होने की वजह से क्षेत्र के खिलाड़ी सड़कों आदि स्थानों पर खेलने एवं दौड़ते नजर आते हैं जिस कारण वह अपने सपनों को पूर्ण नहीं कर पाते है, खिलाड़ियों की वर्षो पुरानी मांग को पूरा कराने के लिए जसपुर में खेल स्टेडियम बने । इसलिए सरकार का ध्यान खिलाड़ियों की भावनाओं की ओर आकर्षित कराने के लिए जसपुर स्टेडियम निर्माण हेतु एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया । उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राजनीतिक नहीं है सामाजिक कार्यक्रम है सिर्फ स्टेडियम बनाने के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया है जिससे खिलाड़ी आगे बढ़कर राष्ट्रीय , नेशनल , ओलंपिक आदि खेलों में प्रतिभा कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करें । यह कार्यक्रम उनका 10 से 5 बजे तक आयोजित किया गया । इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह चौहान , डॉ0 सुदेश कुमार , वीरेंद्र चौहान , चौधरी ब्रजवीर सिंह , व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह , सनी पधान , संजय राजपूत , अशफाक एडवोकेट , बृजेश चौहान , तरुण गहलोत , निप्पल प्रधान , ब्रह्मानंद , शाहनवाज, मुजफ्फर हुसैन , महेंद्र कश्यप, सनी पधान , चौधरी रणबीर सिंह , अंकुर सक्सेना, केवल सिंह संधू , करतार सिंह प्रधान , सलमान सिंह सिद्धू , डॉक्टर सीपी सिंह , मुकेश यादव , नीरज कुमार , प्रधान अनुज कुमार , डॉ आशु सिंघल , अनिल नागर , शहजाद सूरत प्रजापति , नीरज कुमार सैकड़ो की संख्या में सामाजिक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे

You may have missed