रांची के चान्हो स्थित पाटुक बाजोटोली में डीजे की तेज आवाज के कारण दो माह की बच्ची सोनाक्षी कुमारी की मौत का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता बंधन लोहरा ने इसे लेकर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। बंधन लोहरा के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बुधवार 17 सितंबर से ही उनके घर के निकट तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जिससे घर के बड़े और बच्चे परेशान थे।
दो माह की बच्ची सोनाक्षी भी काफी रो रही थी। उन्होंने पूजा आयोजकों से डीजे की आवाज कम करने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया गया। सुबह करीब पांच बजे उनकी बच्ची सोनाक्षी कुमारी की मौत हो गई। माना जा रहा है कि हृदयाघात से उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त प्रकट करते हुए डीजे की आवाज को प्रभावी तरीके से नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई करने की मांग की है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज
ब्लैकमेलिंग करने वाली तीन लड़कियां अपने पति और प्रेमियों सहित गिरफ्तार