सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, नरसान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर ने 470 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार।
स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ अध्यक्ष गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी श्रीमति नीशू राठी ने किया गया ।
हरिद्वार 22 सितंबर 2025
जनपद वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से शासन के निर्देशों के अनुपालन में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत आज स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, नरसान में किया गया ।
इस अवसर पर श्रीमति नीशू राठी अध्यक्ष गन्ना समिति ने कहा कि आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र वासियों को इसका लाभ मिल रहा है जिसमें स्वास्थ्य शिविरों में पहुंच रहें लोगों का उपचार निःशुल्क किया जा रहा है, इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया,उन्होंने आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लोगों को शिविर का लाभ लेने का आह्वान किया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह ने अवगत कराया है कि आज आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविर में 470 व्यक्तियों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है जिसमें एक्स-रे, आर०के०एस० के०, ए०एन०सी०, आँखों की जाँच बाल रोग, दन्त चिकित्सा तथा विकलांग प्रमाण-पत्र आदि सुविधाओं का लाभ उठाया गया।
इस अवसर पर डॉ० आर० के० सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार, डॉ० अनील वर्मा, (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार), डॉ अचिन्तन गर्ग (चिकित्सा अधीक्षक), सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, नारसन, डॉ० अलका तोमर एवं डॉ० उसमान, चिकित्सा अधिकारी, श्री अमरीश एवं कमलेश, फार्मेसी अधिकारी, श्री अनुज भारद्वाज, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबन्धम, श्री दिवांशु शर्मा, एकाउंट कम एडमिन ऑफिसर, श्री आकाश सैनी, कनिष्ठ सहायक, डॉ० विकास भट्ट, सी०एच०ओ०, डॉ० अमिता भारती, सी०एच०ओ० श्री किशन पाल, आर०के०एस० काउन्सलर, एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता