जसपुर। राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपक चुनाव जीते है। दीपक ने अपने प्रतिद्वंदी सैजल को 129 वोटो से हराया है। सचिव पद पर कुमकुम रानी जीती है। चुनाव के बाद जीते पदाधिकारियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई। शनिवार को राजकीय महाविद्यालय शिवराजपुर में हुए छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष एवं सचिव पदों पर मतदान हुआ। शांतिपूर्ण हुए मतदान में अध्यक्ष पद पर दीपक कुमार (बीए पंचम सेमेस्टर) निर्दलीय चुनाव जीते। दीपक को 158 वोट मिले। जबकि प्रतिद्वंदी सैजल को २९ मत मिले। सचिव पद पर कुमकुम रानी (बीए तृतीय सेमेस्टर) निर्दलीय को ११९ तो प्रतिद्वंदी अर्चना को 65 मत प्राप्त हुए। दोनों चुनाव में ०७ मत निरस्त हुए। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर उर्वशी, कोषाध्यक्ष पद पर राशि, संयुक्त सचिव पद पर खुशी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर करीला निर्विरोध चुने गए।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण से हिमालयी राज्य का निर्माण संभव
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच