हरिद्वार 3 अक्टूबर 2025- जनपद हरिद्वार की तहसील लक्सर के ग्राम ने नेहन्दपुर में अवैध खनन की प्राप्त शिकायत के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए आगे निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी लक्सर, जिला खान अधिकारी के नेतृत्व में खनन तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मैसर्स लिमरा स्टोन क्रेशर को सीज करतेभुए ई-रवन्ना पोर्टल बंद कर दिया गया है।
इसके अतिरिक्त तहसील भगवानपुर के ग्राम दौलतपुर उर्फ बुधवा शहीद में स्थित मैसर्स राज स्टोन क्रेशर जो बिना नवीनीकरण के संचालित किया जा रहा था, की प्राप्त शिकायत के क्रम में तहसीलदार भगवानपुर व जिला खान अधिकारी के द्वारा मौके पर पहुंचक सीज करते हुए उसका मेन गेट भी सील कर दिया गया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा