March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता:झपट्टामार गिरोह के 2 शातिर गैंगस्टरो को गिरफ्तार कर पहुँचाया सलाखो के पीछे

तमंचे व कारतूस भी किये गिरफ्तार

जसपुर क्षेत्र से लूटी गई 02 सोने की चैन , थाना आईटीआई क्षेत्र से लूटी गई चैन के 29000 रुपये बरामद

राह चलती बुजूर्ग महिलाओ को बनाते थे अपना निशाना,
एकान्त गलियो में घुमकर वारदात को देते थे अंजाम

घटना मे बिना नम्बर प्लेट मोटरसाईकिल का करते थे इस्तेमाल

जसपुर टाइम्स ब्यूरो

जसपुर पुलिस ने सक्रिय चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने इस गिरोह के
दो गेंगस्टरो को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक अपराधी
चेन स्नैचिंग की तीन घटनाओं को अंजाम दे चुके थे।आरोपी राह चलती बुजूर्ग महिलाओ को अपना निशाना बनाकर बिना नंबर की मोटरसाईकिल से फरार हो जाते हैं। पुलिस ने इन के पास से तमंचे व कारतूस भी बरामद किये हे। पुलिस ने दोनों आरोपियों का विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

आज अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने झपट्टामारी की घटनाओं का खुलासा करते हुये बताया उक्त दोनों एकांत गलियों में घूमकर बुजूर्ग महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे। इनके खिलाफ दो वारदातें जसपुर पुलिस व एक थाना आईटीआई में दर्ज है। उन्होंने बताया कि घटना के अनावरण करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने बाजार चौकी इंचार्ज सुशील कुमार के साथ ठाकुरद्वारा, काँठ, मुरादाबाद, रेहड, बिजनौर, बरेली, रामपुर आदि क्षेत्रो में घुमकर सुरागरसी पतारसी करते हुए उपरोक्त प्रकार से घटनाओ को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियो का अपराधिक इतिहास खंगाल कर रोड मेप तैयार कर सभी क्षेत्रो में जन सम्पर्क कर मुखबिर मामूर किये। कल गुरूवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाईक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटनाओं में प्रयुक्त दो मोटरसाईकिल व झपट्टा मारकर छीनी गई दो सोने की चैन व चैन बेचकर 29000 हजार रुपयो के अलावा दो तमंचो समेत एक-एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

यहाँ के निवासी हैं गिरफ्तार अभियुक्तगण


1- असलम उर्फ शाहनवाज पुत्र जाबिर निवासी नया गाँव अकबरपुर चेदरी थाना काँठ जनपद मुरदाबाद उ0प्र0 उम्र- 36 वर्ष
2- आफान पुत्र हनीफ निवासी आसियाना कलोनी मोहल्ला टिड्डावाला थाना काँठ जनपद मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र- 27 वर्ष

बदमाशों ने इन घटनाओ को दिया था अंजाम

दिनांक 18.09.25 को पंजाबी कलोनी में गुरद्वारे के पीछे वाली गली से मोटरसाईकिल सवार बदमाश बुजूर्ग महिला के गले से सोने की चैन छीनकर फरार हो गये थे जिस सम्बन्ध में कोतवाली जसपुर में मुकदमा एफ0आई0आर0 न0- 434/25 धारा-304(2) BNS पंजीकृत किया गया था ।

दिनांक 17.03.25 को सीटी पेट्रोल पम्प के पास नहर वाले रास्ते से मोटरसाईकिल सवार बदमाश ,स्कूटी सवार महिला के गले से सोने की चैन छीनकर फरार हो गये थे जिस सम्बन्ध में थाना आईटीआई में मुकदमा एफ0आई0आर0 न0- 63/25 धारा-304(2) BNS पंजीकृत किया गया था ।

दिनांक 17.03.25 को ही थाना आईटीआई में वारदात करने के बाद मोटरसाईकिल सवार बदमाशो ने जसपुर क्षेत्र में सुभाष चौक के पास होटल वाली गली में बुजूर्ग महिला को शिकार बनाकर गले से सोने की चैन छीनकर फरार हो गये थे जिस सम्बन्ध में कोतवाली जसपुर में मुकदमा एफ0आई0आर0 न0- 91/25 धारा-304(2) BNS पंजीकृत किया गया था ।

आधा दर्जन थानो मे दर्ज हे आपराधिक मुकदमे

गिरफ्तार अभियुक्तगण -असलम औऱ आफान के विरुद्ध थाना काशीपुर, थाना रामनगर, थाना मुरादाबाद, थाना काँठ, थाना छजलैट, थाना कटघर में चोरी, लूट, डकैती, पुलिस मुठभेड, गैंगस्टर के दर्जनो मुकदमे दर्ज है ।

पुलिस ने आरोपियों से यह की बरामदगी

1- एक सोने की चैन मय लोकिट (किमत करीब 90 हजार रुपये )
2- एक सोने की चैन (किमत करीब 70 हजार रुपये )
3- 29000 रुपये – चैन बेचकर प्राप्त किये गये ।
4- घटना में प्रयुक्त -एक नीले रंग की अपाचे मोटरसाईकिल
5- घटना में प्रयुक्त- एक सिल्वर रंग की हीरो स्पैलण्डर प्रो मोटरसाईकिल
6- एक अद्द तमंचा 12 बोर मय एक अद्द जिन्दा कारतूस 12 बोर
7- एक अद्द तमंचा .32 बोर मय एक जिन्दा कारतूस .32 बोर

यह रहें शामिल पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर – राजेन्द्र सिंह डांगी

थाना प्रभारी आईटीआई- कुन्दन सिंह रौतेला

व0उ0नि0 जावेद मलिक
उ0नि0 सुशील कुमार
उ0नि0 संतोष देवरानी
उ0नि0 इन्द्र सिंह ढेला
का0 कुलदीप सिंह
का0 गिरीश काण्डपाल
का0 कैलाश तोमक्याल (SOG)
का0 भुपेन्द्र आर्य (SOG)
का0 वीरेन्द्र रावत (SOG)
का0 हेमगिरी
का0 अब्दुल मलिक
का0 अरुण कुमार
हो0गा0 दिक्षित आदि शामिल रहें।