काशीपुर। एक महिला ने जिम संचालक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में महिला ने सीएम पोर्टल, एसएसपी और थाना पुलिस को तहरीर दी है। शहर क्षेत्र निवासी एक महिला ने अधिवक्ता के माध्यम से सीएम पोर्टल व एसएसपी व थाना पुलिस को डाक के माध्यम से शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें कहा कि वह तलाकशुदा है। वह अपने बच्चों को मेहनत-मजदूरी करके पढ़ा लिखा रही है। अप्रैल 2024 को नगर स्थित एक जिम संचालक ने उसे बतौर जिम प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया था। 11 जुलाई 2024 को जिम संचालक ने जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी।
जिसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि उसके बाद आरोपी ने उसे साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर विरोध किया तो अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसने कई बार दुष्कर्म किया और उससे अब तक तीन लाख रुपये ले चुका है। आरोप लगाया कई बार वह दवा खिलाकर गर्भगिरवा चुका है। वह अब उसको जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता के अधिवक्ता ने बताया कि सीएम पोर्टल, एसएसपी व थाना पुलिस में बीते 4 अक्तूबर को शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन