:
हरिद्वार के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को निलम्बित किया गया है। जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने जारी आदेश में कहा है कि ग्राम पंचायत अकौढा खुर्द विकास खण्ड लक्सर के कश्यप बस्ती में सीसीसडक निर्माण में घटिया सामग्री की शिकायत पर सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी ने जांच की।
जांच रिपोर्ट के अनुसार सडक की गुणवत्ता खराब पायी गई। सड़क के किनारे नाली का निर्माण बिना लेवल के औचित्यहीन रूप से सीसी।मार्ग के ऊपर बनाई गई गयी थी। जिसके कारण निर्मित सडक पर पानी और कीचड भरा पाया गया। सीसी मार्ग निर्माण का ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अकौढा खुर्द, कनिष्ठ अभियन्ता (पं०) (आऊटसोर्स) लक्सर व ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण के दौरान समय-समय पर निरीक्षण न करने के कारण सीसी मार्ग की गुणवत्ता खराब रही है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकरदीप एवं कनिष्ठ अभियन्ता (पं०) (आऊटसोर्स) मनोज कुमार लीपापोती के उद्देश्य से सड़क के ऊपर नया सीसी मार्ग डाल दिया है।
अनियमितता में शंकर दीप ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अकौढा खुर्द विकास खण्ड लक्सर को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया। साथ ही शंकरदीप को कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी भगवानपुर से सम्बद्ध कर दिया गया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन