रेड क्रॉस सोसायटी व व्यापार मंडल ने किया आयोजन
जसपुर टाइम्स ब्यूरो
जसपुर।भारत के पूर्व राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ के नाम से मशहूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम रेड क्रॉस सोसायटी चेयरमेन /नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह की अगुवाई में आयोजित हुआ, जिसमें केक काट कर डॉ. कलामका जन्मदिन मनाया गया।शिवर का शुभारंभविधायक आदेश चौहान और पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट ने किया।

आज सोमवार को लकड़ी मंडी चोहराहे के पास रेड क्रॉस सोसाइटी व व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के जन्मदिन के उपलक्ष शिविर लगाया।शिवर का शुभारंभविधायक आदेश चौहान और पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट ने फीता काट कर किया।इस दौरान आधा दर्जन से अधिकारी लोगो ने रक्तदान किया। तत्पश्चात केक काट कर एक दूसरे को खिलाकर पूर्व राष्ट्रपति को याद किया गया। अतिथियों ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का सभी से आवाहन किया। शिवर का समापन कारी नईम रिजवी ने किया।संस्था अध्यक्ष हरिओम सिंह ने कहा कि दान किया गया रक्त किसी का जीवन बचा सकता है। युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए
कार्यक्रम मे यह रहे मौजूद
व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, त्रिलोक अरोरा, निकेश अग्रवाल, सतीश अरोरा, अंकुर बंसल, अवलोक जैन,आबिद नुरी, राजा राम राजपूत, राशिद अली, महफूज मंसूरी,विक्की,गजेंद्र चौहान, सर्वेश चौहान, नीरज अरोरा, उस्मान अहमद, डॉ शकील, डॉ बृजेश लाहौरी, डॉ विपिन, डॉ बाबू रंजन राय, डॉ निशांत अरोरा, मनीष अग्रवाल सहित खासी संख्या मे लोग मौजूद रहे।
इन लोगो ने किया रक्तदान

शिविर में अवलोक गोयल,
नरेश अरोरा, विजय रहेजा, निशांत अरोरा, अवनीश ढींगरा, दीपक अरोरा, योगेंद्र जोशी, मोहम्मद कैफ ने रक्तदान किया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता