सितारगंज। संपूर्णानंद शिविर की केंद्रीय कारागार में सजा काट रहा कैदी मंगलवार तड़के फरार हो गया। इससे जेल प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस की मदद से पांच घंटे तक कैदी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला। काफी मशक्कत के बाद कैदी को लालरखास से दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।
जेल अधिकारियों के अनुसार रोज की तरह मंगलवार सुबह जेल में कैदियों की गिनती की गई। इस बीच बिजनौर, यूपी निवासी दोषसिद्ध बंदी पवन सैनी अपनी हाजिरी लगाने नहीं आया। शक होने पर जेल प्रशासन ने खुली जेल में बनी उसकी झोपड़ी की तलाशी ली तो वह झोपड़ी में नहीं मिला।इस पर जेलकर्मियाें व अधिकारियों में खलबली मच गई। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों के साथ पुलिस को दी गई। पुलिस और जेल प्रशासन की संयुक्त टीम ने आसपास के क्षेत्र और जंगलों में कांबिंग शुरू की। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने फरार कैदी को जेल से एक किमी दूर लालरखास से गिरफ्तार कर लिया। फरार कैदी के पकड़े जाने के बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। संवाद
कोट
कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन किया गया। आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाकर पांच घंटे बाद कैदी को पकड़ लिया गया। – भूपेंद्र सिंह धोनी, सीओ
—-
जेल से फरार हुआ दोष सिद्ध कैदी को जेल प्रशासन ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है। कैदी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -अनुराग मलिक, वरिष्ठ अधीक्षक

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा