July 24, 2026

Jaspur Times

News Portal

पीएम मोदी 24 को नव चयनितों युवाओं से वर्चुअल माध्यम से करेंगे संवाद


देहरादून दिनांक 23 अक्टूबर 2025

हेड पोस्ट मास्टर जनरल, कार्यालय चीफ पोस्ट मास्टर जनरल उत्तराखंड परिमंडल देहरादून द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा सत्रहवें रोजगार मेले के माध्यम से 24.10.2025 को प्रातः 11:00 बजे को विभिन्न केन्द्रीय सरकारी विभागों में नियुक्ति हेतु नव चयनितों को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधन एवं चयनित युवाओं को सरकारी नौकरी हेतु नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने हैं। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से नवनियुक्तों से सीधे संवाद भी करेंगे।

उत्तराखण्ड राज्य में कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखण्ड डाक विभाग द्वारा सर्वे प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम), भारतीय सर्वेक्षण विभाग, हाथीबड़कला, देहरादून में किया जा रहा है। कार्यक्रम में मा0 पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन एवं विदेश राज्य मंत्री, कीर्ति वर्धन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे एवं साथ ही कार्यक्रम में स्थानीय सांसद एवं विधायक भी उपस्थित रहेंगे।
—0—