जसपुर,। अब तक मोबाइल पर तलाक के मामले सुनने को मिलते थे, लेकिन जसपुर में पहली बार वीडियो कॉल पर निकाह होने का रोचक मामला सामने आया है। दूल्हा दुल्हन जसपुर के एक ही मोहल्ले के निवासी हैं। दूल्हा पिछले तीन साल से कुवैत में निजी कार चलाकर आजीविका कमा रहा है। निकाह के बाद तय हुआ है कि ईद-उल-फितर पर दूल्हे के घर लौटने पर दुल्हन की रुखसती की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, जसपुर निवासी रफीक ने दो माह पहले अपने पुत्र का रिश्ता मोहल्ले की एक युवती से
02 माह पहले तय किया गया था दोनों का रिश्ता
80 लोग किए आमंत्रित, ईद-उल-
कुवैत में बैठा दूल्हा फोन पर बोला-कबूल है, कबूल है, कबूल है
जसपुर में ही रहती है दुल्हन, दोनों परिवार के लोग रहे मौजूद
तय किया था। रविवार को दोनों परिवारों ने एक सादे समारोह में लगभग 80 लोगों को आमंत्रित किया। नाश्ते और भोजन के बाद एक बड़े हॉल में मौलवी, गवाह, वकील और परिजनों की मौजूदगी में वीडियो कॉल के माध्यम से कुवैत में बैठे दूल्हे से निकाह की प्रक्रिया शुरू की गई। मौलवी ने जब दूल्हे से निकाह की सहमति मांगी, तो उसने मोबाइल पर तीन बार कहा कबूल है, कबूल है, कबूल है।
इसके बाद गवाहों और परिजनों की मौजूदगी में निकाह संपन्न हुआ। निकाह के बाद छुआरे बांटे गए और दोनों परिवारों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। दूल्हे के भाई नाजिम ने बताया या कि कि उसके उसके भाई का निकाह वीडियो कॉल पर पूरा हुआ है और सभी लोग बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि दुल्हन की रुखसती चार माह बाद ईद पर दूल्हे के कुवैत से लौटने के बाद की जाएगी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता