– हरिद्वार 31 अक्टूबर 2025
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देवभूमि रजत उत्सव का भव्य आयोजन 31 अक्टूबर 2025 को हरिद्वार में किया जाएगा। यह ऐतिहासिक पर्व न केवल उत्तराखंड की 25 वर्ष की विकास यात्रा का उत्सव है, बल्कि राज्य की संस्कृति, साहित्य, तकनीकी प्रगति और लोक परंपराओं का अद्भुत संगम भी प्रस्तुत करेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा सायंकाल किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जिसमें उत्तराखंड की प्रगति, विरासत, पर्यटन, तकनीकी नवाचार और विकास यात्रा को आधुनिक डिजिटल माध्यमों के जरिये प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रमुख कार्यक्रम
दोपहर सत्र
• कवि सम्मेलन: अपराह्न 12 बजे से सुप्रसिद्ध कवि श्री दुष्यंत एवं उनकी टीम द्वारा काव्य पाठ
• समूह नृत्य प्रतियोगिता: स्कूल छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं युवा प्रतिभाओं का प्रदर्शन
सायंकालीन सत्र
• उद्घाटन समारोह एवं डिजिटल प्रदर्शनी का अनावरण – मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा
• गिटार शो: स्ट्रिंग्स म्यूज़िक केयर द्वारा विशेष प्रस्तुति
यह वही समूह है जिसने 28 सितंबर 2025 को हरिद्वार में 226 कलाकारों के साथ “Most Number of People Reciting Hanuman Chalisa While Displaying Performing Arts” के लिए High Range World Records में स्थान प्राप्त किया था।
लोक-सांस्कृतिक संध्या
• प्रसिद्ध लोकगायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी की गरिमामयी प्रस्तुति
• लोकप्रिय लोकगायिका श्रीमती श्वेता महरा का विशेष कार्यक्रम

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता