March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

काशीपुर के शहरी क्षेत्र में बाधित बिजली आपूर्ति खेल रहीँ हे आँख मिचोली का खेल

काशीपुर। टांडा उज्जैन में 11केवी के बिजलीघर का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य में बाधा न हो, इसके लिए ऊर्जा निगम की ओर से 29 अक्तूबर से छह नवंबर तक दिन में शटडाउन लिया गया। इसके तहत शहरी क्षेत्र में पूर्ण और आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रही।

ऊर्जा निगम की एसडीओ महक मिश्रा ने बताया कि 11केवी टांडा उज्जैन बिजलीघर का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए 33केवी उपसंस्थान बाजपुर रोड, 33केवी उपसंस्थान पक्काकोट काशीपुर से 29 से लेकर छह नवंबर तक सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बंद किया गया था।