जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने विधानसभा में जसपुर में खेल स्टेडियम निर्माण कराने के लिए सरकार से मांग की। उन्होंने सदन में सरकार पर उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में भेदभाव करने का आरोप लगाया।
उन्होंने बताया कि विधानसभा के विशेष सत्र में क्षेत्र में कई विकास कार्यों को कराने के लिए सरकार के सामने अपनी बात रखी।
इनमें खेल स्टेडियम, रोडवेज बस अड्डा, हल्दुआ साहू-बाबरखेड़ा लिंक मार्ग, पॉलीटेक्निक कॉलेज, एसडीएम एवं तहसील कार्यालय समेत सिविल कोर्ट के भवन, भोगपुर क्षेत्र के तीन गांवों को राजस्व ग्राम घोषित करने आदि की मांग शामिल है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनके क्षेत्र में विकास कार्यों को नजरअंदाज कर रही है। संवाद

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता