March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर:ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों का एन.डी.आर.एफ. प्रशिक्षण के लिए शैक्षणिक भ्रमण

जसपुर। ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी के 65 विद्यार्थियों और 3 शिक्षकों का एक दल एन.डी.आर.एफ. (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) प्रशिक्षण के लिए गया। इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के सभी क्लबों के सदस्य और कक्षा 9 के छात्र-छात्राएँ शामिल हुए।

यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, बचाव कार्यों और आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत सहायता प्रदान करने की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। एन.डी.आर.एफ. के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बाढ़, भूकंप, आग जैसी विभिन्न आपदाओं के समय अपनाए जाने वाले व्यावहारिक उपाय बताए। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और ध्यान के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया और सीखा कि टीमवर्क, अनुशासन और तत्परता किसी भी संकट की स्थिति में कितनी जरूरी होती है।

कार्यक्रम के संयोजक श्री सलीम ने पूरे आयोजन का सफलतापूर्वक संचालन किया और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मधु शर्मा जी ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और व्यवहारिक ज्ञान बढ़ाने में मदद करते हैं। उन्होंने एन.डी.आर.एफ. टीम का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने विद्यार्थियों को इतनी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री अमित कांबोज जी ने कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे अवसर प्रदान करने का प्रयास करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करेगा।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए एक अनुभवपूर्ण और यादगार अवसर साबित हुआ।