देहरादून।भारत सरकार की युवा आपदा योजना के तहत भारत सरकार तथा सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखंड शासन एवं जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद चमोली के एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन जागरूकता से संबंधित विभिन्न जानकारियां एवं प्रशिक्षण संबंधी कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 14 नवंबर 2025 से प्रारंभ हुआ था तथा आज दिनांक 20 नवंबर 2025 को समाप्त हो गया है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन के अंतर्गत विभिन्न विषयों जैसे आपदा प्रबंधन, आपदा अधिनियम 2005 आपदाओं से तैयारी, भूकंप से सुरक्षा, भूस्खलन, बाढ़, त्वरित बाढ़, सूखा की जानकारी, फर्स्ट एड की जानकारी, केमिकल, न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल डिजास्टर की जानकारी, रोड सेफ्टी, रस्सी की गांठे तथा रस्सी को लपेटना, गहरी खाइयो में चढ़ना उतरना, नदियों को पार करने के तरीके, स्ट्रेचर बनाना, सैटेलाइट फोन का उपयोग, आग का प्रबंध करना, जंगल की आग का प्रबंध करना, पेशेंट को स्टेचर में शिफ्ट करना, किसी भारी वस्तु को एक स्थान से दूसरे स्थान में हस्तांतरित करना आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों के प्रति भाग किए जाने से आपदा के दौरान उक्त प्रशिक्षित एनसीसी कैडेट्स फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में स्थानीय प्रशासन को अपना सहयोग दे सकते हैं। जिससे त्वरित गति से राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा सकेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन दिवस पर *आपदा प्रबंधन मास्टर ट्रेनर राजू शाही / श्री सुशील सिंह कैन्तुरा एवं श्री किशन राजगुरु, मास्टर ट्रेनर युवा आपदा मित्र तथा कर्नल श्राजेश रावत कमान अधिकारी 01 यूके बटालियन गोपेश्वर, सूबेदार समर सिंह, सूबेदार जगदीश सिंह, हवलदार वीरेंद्र, हवलदार ललित, हवलदार साजिद अली, हवलदार अजय तथा जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून की ओर से श्री ऋषभ कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उपस्थित रहे।
With regards sir –Master trainer, DDMA Dehradun

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता