सर्द मौसम शुरू होते ही जोड़े का दर्द उड़ा रहा नींद
काशीपुर। सर्दी का मौसम शुरू होने और ठंडी हवाओं के कारण हाथ-पैंरों के जोड़ अकड़ने लगते हैं और पैर, घुटने, कमर में दर्द बढ़ने लगता है। उम्रदराज लोगों के अलावा अब युवा भी इस दर्द से परेशान रहते हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक ऑर्थराइटिस, बैक पेन व घुटनों में जकड़न जैसी समस्याएं सर्दी के मौसम में बढ़ जाती हैं। इसकी मुख्य वजह ठंड में लोग शारीरिक गतिविधियां कम कर देते हैं जिससे मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। यह समस्या उम्रदराज लोगों में अधिक देखी जाती है। अब तो युवा पीढ़ी भी इस दर्द से परेशान रहती है।सरकारी अस्पताल के डॉक्टर डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया प्रतिदिन 7-8 लोग इस समस्या को लेकर आ रहे हैं जिसमें 2-3 युवा वर्ग के होते हैं। उन्होंने बताया कि सर्दियों में शरीर की रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इससे मांसपेशियों और जोड़ों में रक्त प्रवाह कम होने से जोड़ों में जकड़न, दर्द और लचीलापन कम हो जाता है।
जोड़ों के दर्द से बचने के लिए ये करें
- चलते-फिरते हल्की एक्सरसाइज करते रहना चाहिए
- ठंडी हवा से बचे और कई लेयर वाले कपड़े पहने
- मोजे और दस्ताने जोड़ों को आराम देते हैं
- डाइट में विटामिन डी, कैल्शियम और ओमेगा-3 एसिड वाले खाद्य पदार्थ को शामिल करें
- सर्दियों में दूध, दही, पनीर, हरी सब्जी, मछली का सेवन फायदेमंद होगा

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन